Highlight : Nikay Chunav : उत्तराखंड में पहली बार दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर, आयोग ने रिपोर्ट में की ये सिफारिश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Nikay Chunav : उत्तराखंड में पहली बार दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर, आयोग ने रिपोर्ट में की ये सिफारिश

Yogita Bisht
2 Min Read
निकाय चुनाव

प्रदेश के नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण बदलने जा रहा है। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर अब उत्तराखंड में पहली बार दो नगर निगम में ओबीसी मेयर होंगे। सरकार ने आयोग की इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। इससे आधार पर कुछ ही दिनों में आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचनाएं जारी हो जाएंगी।

उत्तराखंड में पहली बार दो नगर निगम में होंगे OBC मेयर

नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर गठित की गई एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आयोग ने प्रदेश 11 नगर निगमों में से मेयर के दो पद ओबीसी करने की सिफारिश की है। जबकि बाकी के आठ पद अनारक्षित होंगे। तो वहीं एक पद अनुसूचित जाति के लिए होगा। बता करें नगर पालिकाओं में चेयरमैन के पदों की तो 45 में से 13 पद ओबीसी के होंगे। जबकि 25 पद अनारक्षित, 6 पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए होगा।

नगर पंचायतों में 16 पदों पर होंगे ओबीसी प्रत्याशी

आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक नगर पंचायतों में 46 अध्यक्ष पदों में 16 पदों पर ओबीसी प्रत्याशी होंगे। जबकि 23 पद अनारक्षित होंगे। जबकि छह पद अनुसूचित जाति और एक पदअनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी के लिए होगा। बता दें कि नगर निगम काशीपुर के सबसे ज्यादा पद ओबीसी के लिए हैं। यहां ओबीसी की ज्यादा आबादी के चलते 40 में से 15 वार्ड ओबीसी आरक्षित होंगे।

जानें कहां कितने ओबीसी वार्ड ?

  • नगर निगम रुड़की – 40 में से 14 वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम हरिद्वार – 60 में से 13 वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम देहरादून – 12 वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम कोटद्वार – तीन वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम ऋषिकेश – चार वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम रूद्रपुर – आठ वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम श्रीनगर – दो वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम हल्द्वानी – 11 वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम अल्मोड़ा – तीन वार्ड ओबीसी
  • नगर निगम पिथौरागढ़ – दो वार्ड ओबीसी
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।