Health : क्या आप भी ओवरवेट से हैं परेशान?, तो खाली पेट सुबह इन चीजों का करें सेवन, तेजी से वजन घटाने में कारगर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

क्या आप भी ओवरवेट से हैं परेशान?, तो खाली पेट सुबह इन चीजों का करें सेवन, तेजी से वजन घटाने में कारगर

Uma Kothari
3 Min Read
Obesity- weight loss tips

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों का तेजी से वजन(Weight) बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है गलत खान-पान। मोटापे(Obesity) से ज्यादतर लोग परेशन है। मोटापे को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते रहते हैं। लेकिन वजन कम होने की बजाय बढ़ता ही चला जाता है।

अगर आपको सच में वजन कम करना है तो इसके लिए आपके अंदर डेडिकेशन होनी चाहिए। साथ ही लाइफस्टाइल में सुधार की जरूरत भी है। आप एक्सरसाइज कर और डाइट में सुधार कर वजन कम(Weight Loss Tips) कर सकते है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

वजन घटाने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल (Weight Loss Tips)

निचे दि गई चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल करें। इनको रात में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन किया।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों में कार्ब्स की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर अधिक होता हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो वजन घटाने के लिए काफी जरूरी माना जाता है। ऐसे में एक या दो चम्मच अलसी के बीजों को रात को एक गिलास में डालकर भिगो दो। सुबह पानी को उबालकर इसका सेवन करो। वजन तेजी से घटाने में ये आपकी मदद करेगा।

चिया बीज

चिया बीच वजन घटाने के लिए फायदेमंद है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है। साथ ही इनके सेवन से पेट काफी समय कत भरा हुआ लगता है। इससे एक हेल्दी वजन बनाए रखने में मदद मिलती है। रात को आप रोजाना एक गिलास में 1-2 चम्मच चिया बीज के मिलाकर सुबह खाली पेट इसको खा सकते हो।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीच पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और वसा होता है। ऐसे में इसको खाने के लिए पहले इसे भिगो दे। हमेशा इसके बीजों को भिगोकर ही खाना चाहिए।

बादाम

बादाम में वसा, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से कई सारे स्वास्थय लाभ है। जिसमें से एक वजन घटाना भी है। बादाम खाने से आप अपनी भूख को कम कर सकते हो।

अखरोट

न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन की माने तो मोटापा कम करने के लिए अखरोट फायदेमंद है। सीमित मात्रा में इसको खाने से आपको पेट काफी टाइम तक भरा रहेगा। इसे खाने के लिए पहले रात को पानी में भिगो दें। तब सुबह इसका सेवन करें।

Share This Article