Uttarakhand : ऋषिकेश में पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने गढ़वाली गीतों पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऋषिकेश में पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने गढ़वाली गीतों पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

Uma Kothari
1 Min Read
rishikesh-ms-dhoni-dancing-on-gadhwali-songs VIDEO VIRAL

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ऋषिकेश आए हुए है। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी यहां आई हुई है। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के गीतों पर जमकर डांस किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई। पार्टी में मौजूद लोगों ने बताया कि वो निजी कार्यक्रम की वजह से ऋषिकेश में करीब दो दिन तक रहे।

ऋषिकेश में पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने गढ़वाली गीतों पर किया डांस

सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर एम एस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो गढ़वाली गीतों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसमें बेडू पाकू, गुलाबी शरारा आदि गाने शामिल है।

धोनी की ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। लोग वीडियो देखकर धोनी के डांस की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि धोनी ऋषिकेश अपने निजी काम से आए थे। वो यहां दो दिन यानी 29 और 30 नवंबर को रहे। दो दिनों के बाद वो एक दिसंबर को वापस लौट गए।

Share This Article