National : झारखंड में चौथी बार सीएम बने हेमंत सोरेन, बनाए दो रिकॉर्ड - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

झारखंड में चौथी बार सीएम बने हेमंत सोरेन, बनाए दो रिकॉर्ड

Renu Upreti
2 Min Read
Hemant Soren became CM of Jharkhand for the fourth time, made two records

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की है। इसी के साथ उन्होनें दो रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वह झारखंड के चौथा बार सीएम बनने वाले राज्य के पहले नेता हैं। साथ ही लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करने वाले भी पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

झारखंड 2014 से स्थिर सरकारें देख रहा

झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। बिहार से अलग होकर झारखंड इसी दिन अस्तित्व में आया।झारखंड 2014 से स्थिर सरकारें देख रहा। 2014 में बीजेपी ने रघुबर दास को मुख्यमंत्री बनाया और उन्होनें 2019 मे कार्यकाल पूरा किया। 2019 में बीजेपी की हार हुई और झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन बनी। हेमंत सोरेन ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली।

चुनाव से कुछ महीने पहले उन्हें ईडी ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया, तो सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। वह पांच महीने जेल में रहे। इस दौरान चंपई सोरेन ने मुख्यमंक्षी पद संभाला। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए। चंपई ने इस्तीफा दिया और हेमंत ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली।

हेमंत सोरेन ने तोड़ा रिकॉर्ड

चुनाव के बाद नई सरकार के प्रमुख के रुप में हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर, 2024 को चौथी बार राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली, और दो रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। हेमंत सोरेन ने चौथी बार सीएम पद की शपथ लेकर अपने पिता शिबू सोरेन और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा के तीन बार मुख्यमंत्री रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

हेमंत सोरेन का सीएम बनने का सफर

13 जुलाई 2013 से 28 दिंसबर 2014 तक

29 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2024 तक

4 जुलाई 2024 से 27 नवंबर 2024 तक

चौथी बार 28 नवंबर 2014 को सीएम बने

Share This Article