National : झारखंड में चौथी बार CM बनेंगे हेमंत सोरेन, 28 नवंबर को लेंगे शपथ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

झारखंड में चौथी बार CM बनेंगे हेमंत सोरेन, 28 नवंबर को लेंगे शपथ

Renu Upreti
1 Min Read
Hemant Soren will become CM of Jharkhand for the fourth time

झारखंड में इंडिया गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है। जेएमएम के नेतृत्व में झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। राज्य में एक बार फिर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री होंगे। वे 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि झारखंड में इंडिया गठबंधन को 56 सीटों पर जीत मिली है। एनडीए गठबंधन को 24 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के खाते में गई है। इंडिया गठबंधन में जेएमएम को 34, कांग्रेस को 16, आरजेडी को 4, सीपीआईएमएल को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है। एनडीए गठबंधन में बीजेपी को 21, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, जेडीयू और आजसू को एक-एक सीट पर जीत मिली है।

14वें सीएम की लेंगे शपथ

बता दें कि हेमंत सोरेन 14वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह अब तक तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

Share This Article