Religious : Choti Diwali Puja Time 2024: छोटी दिवाली में कब करें पूजा? जानें क्या रहेगा शुभ मुहूर्त - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Choti Diwali Puja Time 2024: छोटी दिवाली में कब करें पूजा? जानें क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

Uma Kothari
2 Min Read
Choti-Diwali 2024 puja time choti diwali shubh muhurat 2024

धनतेरस के दिन से ही दीपावली का त्यौहार शुरू हो जाता है। आज पूरे देश में छोटी दीपावली(Choti diwali) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी की तो पूजा होती ही है। इसके साथ माता काली, कृष्णा जी और हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही शाम को मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है। छोटी दीपावली पर खासकर उनके लिए चार बत्ती वाला दीपक जलाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते है कि छोटी दिवाली पूजा मुहूर्त 2024 (Choti Diwali Puja Time 2024) कब है?

छोटी दीपावली का शुभ मुहूर्त (Choti Diwali Puja Time, Narak Chaturdashi Shubh Muhurat 2024)

छोटी दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही यमराज के लिए चार बत्ती वाला दिया निकाला जाता है। इस साल छोटी दिपावली का शुभ मुहूर्त शाम को 4:36 से लेकर 06:15 मिनट कर रहेगा। तो वहीं यमराज के नाम का दीपक जलाने के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5:30 से 07:02 मिनट तक है।

छोटी दिवाली का चौघड़िया मुहूर्त 2024 (Choti Diwali Choghadiya Muhurat)

  • लाभ – उन्नति – सुबह 06:32 से 07:55 तक
  • अमृत – सर्वोत्तम – सुबह 07:55 से 09:18 तक
  • शुभ – उत्तम – सुबह 10:41 से 12:05 तक
  • चर – सामान्य – दोपहर 02:51 से 04:14 तक
  • लाभ – उन्नति – शाम 04:14 से 05:37 तक
  • शुभ – उत्तम – शाम 07:14 से 08:51 तक
  • अमृत – सर्वोत्तम -रात्रि 08:51 से 10:28 तक
  • चर – सामान्य – देर रात 22:28 से 12:05 तक

ये भी पढ़े:-Choti Diwali Par Kitne Diye Jalaye: छोटी दिवाली पर इतने ही जलाए जाते हैं दीपक, जानें कहां-कहां रखने चाहिए?

Share This Article