Big News : Deepika Padukone के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Deepika Padukone के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म

Uma Kothari
2 Min Read
Deepika padukone pregnancy baby bump photoshoot

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेत्री ने बेटी को जन्म (Deepika Padukone Baby Born) दिया है। गणेश चतुर्थी के बीच कपल के घर लक्ष्मी आई है। हाल ही में अभिनेत्री के एडमिट होने की खबर आई थी। बता दें कि अभिनेत्री की डिलीवरी डेट 28 सितंबर की थी। लेकिन डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले अभिनेत्री ने बच्चे को जन्म दे दिया है।

बेटी को दिया जन्म (Deepika Padukone Baby Born)

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने नन्ही परी को जन्म दिया है। बीते दिन यानी सात सितंबर को अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हुईं थी। मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के अंदर एक्ट्रेस की कार को स्पॉट किया गया था। दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी उनके साथ गए। इसके अलावा रणवीर की बहन और मां को भी अस्पताल में देखा गया। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री ने बच्चे को जन्म दे दिया है। कहा जा रहा है कि सी-सेक्शन से बच्चे की डिलीवरी हुई है।

दीपिका-रणवीर 6 साल बाद बने पैरेंट्स

बता दें कि शादी के छह साल बाद रणवीर और दीपिका पैरेंट्स बने हैं। साल 2018 में दोनों ने शादी की। काफी टाइम से दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है।

Share This Article