Big News : UKPSC ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

UKPSC ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी भर्ती

Yogita Bisht
3 Min Read
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इन 14 भर्तियां में से आठ भर्तियां इस साल दिसबंर तक होंगी। जबकि बाकी की छह परीक्षाएं अगले साल होगी। इसके साथ ही आयोग की ओर से तीन नई भर्तियों की तिथियां भी जारी की गई हैं।

UKPSC ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

14 भर्ती परीक्षाओं का यूकेपीएससी ने कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार अक्टूबर से सचिवालय प्रशासन में अपर निजी सचिव परीक्षा की शुरुआत कर दी जाएगी। जबकि सचिवालय और आयोग में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की परीक्षा 12 जनवरी को होगी।

कौन सी भर्ती परीक्षा होगी कब ?

  • 1. जीआईसी विभागीय परीक्षा            29 सितंबर 2024
  • 2. सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा           6 अक्टूबर 2024
  • 3. समीक्षा अधिकारी परीक्षा                          26 व 27 अक्तूबर
  • 4. अपर निजी सचिव परीक्षा                           अक्टूबर 2024
  • 5. पीसीएस मुख्य परीक्षा                                16 से 19 नवंबर 2024
  • 6. ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक परीक्षा                       22 नवंबर 2024
  • 7. पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार परीक्षा                  18 दिसंबर 2024

अगले साल होंगी ये भर्ती परीक्षाएं

  • 1. समीक्षा, सहा. समीक्षा अधिकारी परीक्षा            12 जनवरी 2025
  • 2. पॉलिटेक्निक कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा            18 व 19 जनवरी 2025
  • 3. पॉलिटेक्निक सिविल, मैकेनिकल प्रवक्ता परीक्षा    22 फरवरी 2025
  • 4. पॉलिटेक्निक हिंदी, अंग्रेजी प्रवक्ता परीक्षा            23 फरवरी
  • 5. पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य परीक्षा                        मार्च 2025
  • 6. इंटर कॉलेज प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा                  6 अप्रैल 2025
  • 7. पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा दो सितंबर से शारीरिक दक्षता, 15 दिसंबर को कांस्टेबल भर्ती, 29 दिसंबर को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा।
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।