बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman khan) का न्यू सॉग You Are Mine Song आज रिलीज हो गया है। इस गाने अयान अग्रिहोत्री ने रेप किया है। बता दें कि अयान सलमान के भांजे है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मामा-भांजे की ये जोड़ी लोगों को काफी भा रही हैं।
भांजे के साथ Salman khan का गाना हुआ रिलीज
इस गाने में Salman khan के भतीजे अयान अग्निहोत्री ने रेप किया है। तो वहीं विशाल मिश्रा द्वारा इस गाने का म्यूजिक तैयार किया गया है। आज रिलीज हुए इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में सलमान परफॉर्म करते नजर आए। म्यूजिक वीडियों में वो काफी है हैडसम लग रहे थे। लुक की बात करे तो सलमान ने व्हाइट शर्ट और पेंट पहनी है। उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
मामा लीजेंड है-अयान अग्निहोत्री
अयान ने मीडिया से बातचीत के दौरान मामा यानी सलमान खान को लीजेंड बताया। जिनसे उन्होंने काफी कुछ सीखा है। सलमान खान के साथ काम करने के बारे में अयान ने कहा कि You Are Mine गाने पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा। आगे उन्होंने उम्मीद की लोगों को ये गाना पसंद आए।