Health : क्या है MPox जो भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतरा? जानें Monkey Pox से संक्रमित होने से कैसे बचे? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

क्या है MPox जो भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतरा? जानें Monkey Pox से संक्रमित होने से कैसे बचे?

Uma Kothari
5 Min Read
WHAT IS MPOX OR MONKEY POX

दुनियाभर में Mpox यानी मंकी पॉक्स(Monkey Pox) चिंता का विषय बना हुआ है। दुनिया के 116 देशों में ये वायरस फैल चुका है। अफ्रीकी देशों में ये पहले ही आतंक मचा रहा है। जिसके बाद ये वायरस स्वीडन और फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी घुस चुका है। पड़ोसी देश में इसके केस सामने आने के बाद भारत में भी इसको लेकर चिंता बढं गई है।

बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना के बाद who यानी वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाईजेशन ने मंकी पॉक्स को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया है। तो ऐसे में चलिए जानते है कि क्या है ये मंकी पाक्स? और क्या इससे कोरोना के बाद दोबारा से दुनियाभर में लॉकडाउन जैसे हालात बन सकते है साथ ही भारत के लिए ये मंकी पॉक्स कितना घातक होगा?

mpox-virus-detected-in-pakistan-health-authorities-say_11zon

क्या है एमपॉक्स (What is MPox or Monkey Pox)

MPox एक वायरल जूनोटिक बीमारी है जिसे मंकीपॉक्स(Monkey Pox) के नाम से भी जाना जाता है। ये आमतौर पर किसी के संपर्क में आने से फैलती है। इस वायरल बिमारी में शरीर में मवाद से भरे दाने होते है। बाकी इसके लक्षण फ्लू जैसे ही होते है। लेकिन मामला जानलेवा भी हो सकता है।

इस बीमारी को सबसे पहले 1958 में डिटेक्ट किया गया था। जहां बंदरों में ये बिमारी देखी गई थी। जिसके चलते इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया। बदरों के बाद ये बिमारी इंसानों में फैलती चली गई। ज्यादातर इस बीमारी के केस अफ्रीका के हिस्सों में मिले है। लेकिन अब ये एशिया और यूरोप समेत दुनियाभर में कई हिस्सों में फैल चुका है।

Monkey pox sympotoms ways to prevent mpox

एक से दूसरे इंसान में कैसे फैलता है मंकी पॉक्स

एमपॉक्स, व्यक्ति को किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर के साथ संपर्क के दौरान फैल सकता है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई चीजें जैसे गद्दे, कपड़े आदि से भी ये बिमारी फैल सकती है। भारत के लिए ये चिंता का विषय है क्योंकि अफ्रीका और स्वीडन के बाद अब ये एमपॉक्स पाकिस्तान में भी फैल गया है। अब तक पाकिस्तान में इसके तीन केस सामने आ चुके है। जिससे भारत के लिए चिंता बढ़ गई हैं। देश में इसके केस आने की संभावना काफी ज्यादा है। हालांकि ये जानना भी जरुरी है कि भारत इससे पहले भी इस वायरल बिमारियों से निपट चुका है।

भारत के लिए ये सिच्एशन अलार्मिंग

लेकिन भारत की पापुलेशन इस सिच्एशन को अलार्मिंग बनाता है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। ऐसे में भारत में अगर इसके मामले सामने आते है तो ये तेजी से अपने पैर पसार सकता है। अगर ऐसा हुआ तो देश में हालात चिंताजनक हो सकते हैं और एक बार फिर कोरोना महामारी जैसी स्थिति भी बन सकती है।

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी तक भारत में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है और स्थिति चिंताजनक नहीं है। पड़ोसी देश में बढ़ते मामलों को देखते इस पर करीब से नजर रखी जा रही है। साथ ही इस वायरल बिमारी को भारत में घुसने से रोकने के लिए एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए उपाय किए जा रहे है।

monkey pox mpox

मंकी पॉक्स से संक्रमित होने से कैसे बचे? (Ways to Prevent MPox)

दुनिया भर में मंकी पोक्स तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में कुछ चिजों का ध्यान रखकर आप इस बिमारी से सक्रमिंत होने से बच सकते है।

  1. मंकी पॉक्स से संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखे।
  2. साथ ही कपड़े, तौलिया आदि निजी चीजों को किसी के साथ शेयर ना करें।
  3. वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई रखनी जरूरी है।
  4. अपने हाथों को पानी के साथ-साथ साबुन से भी धोए।
  5. साथ ही एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  6. यात्रा करते समय भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहे।
  7. साथ ही अपडेट रहने के लिए WHO और भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी पर नजर रखे।
Share This Article