Highlight : Kedarnath : तीसरे दिन भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, 400 यात्रियों को भीमबली से किया गया एयरलिफ्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Kedarnath : तीसरे दिन भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, 400 यात्रियों को भीमबली से किया गया एयरलिफ्ट

Yogita Bisht
2 Min Read
रेस्क्यू केदारनाथ

केदारनाथ धाम जाने हेतु पैदल मार्गों में फंसे यात्रियों के लिए आज तीसरे दिवस रेस्क्यू कार्य जारी है। रेस्क्यू टीमों सहित प्रशासनिक व पुलिस बल लगातार बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। केदारनाथ धाम में कोहरा लगे होने के कारण हैली नहीं पहुंच पा रहा है। लेकिन भीमबली में मौसम सही रहने के कारण हैली से रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है।

तीसरे दिन भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

केदारघाटी में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई बार अपनी बारी के इन्तजार में लगे यात्री अपना धैर्य खो रहे थे और पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं में बाधा उत्पन्न करते हुए हैलीपैड पर आ रहे थे। लेकिन ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी को समझाने के बाद यात्री थोड़ा शांत नजर आ रहे हैं।

400 यात्रियों को भीमबली से किया गया एयरलिफ्ट

पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है। आज अब तक लगभग 400 यात्रियों को भीमबली से एयरलिफ्ट किया गया है। यात्रियों को एयरलिफ्ट करके शेरसी लाया जा रहा है। रेस्क्यू कार्य की निरन्तर मॉनीटरिंग खुद जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे द्वारा ग्राउण्ड जीरो पर रहकर की जा रही है।

सभी को निकाला जा रहा है सुरक्षित

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे द्वारा सोनप्रयाग पहुंचकर मैनुअल रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया गया। उनके द्वारा सकुशल नीचे पहुंचे लोगों से वार्ता की गई व यहां तक पहुंच चुके लोगों को आश्वस्त किया गया कि आपके पीछे रह गए अन्य साथियों को भी सुरक्षित निकाला जा रहा है। रेस्क्यू किए गए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा उनको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इन यात्रियों को प्रशासन के स्तर से फूड पैकेट, फल, पानी इत्यादि जरूरी चीजें वितरित की जा रही हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।