National : तिहाड़ जेल से चौंकाने वाली खबर, 125 कैदी HIV पॉजिटिव, 200 को सिफलिस की बीमारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

तिहाड़ जेल से चौंकाने वाली खबर, 125 कैदी HIV पॉजिटिव, 200 को सिफलिस की बीमारी

Renu Upreti
1 Min Read
125 prisoners in Tihar Jail are HIV positive and 200 have syphilis.

दिल्ली की तिहाड़ जेल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 200 कैदियों में सिफलिस की बीमारी मिली है। जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में तिहाड़, रोहिणी और मंडोली तीन जेलें आती हैं। इन्हीं जेलों में कैदी संक्रमित पाए गए हैं। एचआईवी पॉजिटिव कैदी नए नहीं है, पहले से ये एड्स से ग्रसित है। बताया जा रहा है कि तिहाड़ में करीब 10 हजार 500 कैदियों की मेडिकल स्क्रीनिंग कराई गई है, जेल में तकरीबन 14,000 कैदी हैं। इन 10,500 कैदियों में से 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।

टीबी का कोई केस नहीं मिला

हालांकि कैदियों की जांच में टीबी का कोई केस पॉजिटिव नहीं आया है। तिहाड़ जेल के प्रोटेक्टिव सर्वे विभाग ने एम्स और सफदरजंग अस्पताल के साथ मिलकर महिला कैदियों के लिए सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट कराया था। ये टेस्ट इसलिए कराया जाता है क्योंकि महिलाओं में अक्सर सर्वाइकल कैंसर के चांस होते हैं।

Share This Article