National : कुनो नेशनल पार्क में अपने शावकों के साथ बारिश का आनंद लेती दिखी चीता गामिनी, देखें वीडियो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कुनो नेशनल पार्क में अपने शावकों के साथ बारिश का आनंद लेती दिखी चीता गामिनी, देखें वीडियो

Renu Upreti
2 Min Read
Cheetah Gamini was seen enjoying the rain with her cubs in Kuno National Park.
Cheetah Gamini was seen enjoying the rain with her cubs in Kuno National Park.

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क में नमीबिया से आए चीतों का एक नया वीडियो सामने आया है। गामिनी नाम की मादा चीता अपने पांच शावकों के साथ मौज-मस्ती करते हुए दिखी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ये वीडियो शेयर किया है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेयर किया वीडियो

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, चीता गामिनी अपने पांच शावकों के साथ कूनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही है। गामिनी अपने बच्चों को प्रकृति और सुहाने मौसम के बीच दुलार रही है। गामिनी पारिवारिक सद्भाव की एक कहानी बुन रही है।

https://twitter.com/byadavbjp/status/1809123481562591508

मार्च में गामिनी ने छह शावक जन्में थे

बता दें कि इस साल मार्च के महिने में अफ्रीकी मादा चीता गामिनी ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छह शावकों को जन्म दिया था। तब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था,  ‘गामिनी विरासत आगे बढ़ रही है। खुशी का कोई अंत नहीं है। यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं। मंत्री ने चीता गामिनी के छह शावकों के चित्र भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किए थे। 

Share This Article