मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। तीन साल का कार्यकाल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता का आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार प्रकट किया है।
सीएम धामी ने जनता का व्यक्त किया आभार
सीएम धामी का कहना है कि तीन सालों में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने बेहतर कार्य किए हैं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से दूसरी राज्य की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार को चुना है।
तीन सालों में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने पहले दिन से संकल्प लिया था जिसमें युवाओं को भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी दी गई। कानून बनने के बाद नकल विहीन परीक्षा हुई जिसमें हजारों युवाओं को नौकरी मिली। स्वरोजगार के दिशा में कार्य हुए, महिला उत्थान की दिशा में सरकार आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की दीपावली की अवसर पर सशक्त बहना योजना शुरू हुई।
सरकार का उद्देश्य सरकार और शासन अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार उसके लिए प्रयासरत भी है। किसानों के लिए कार्य किए जिससे उनकी आय दुगुनी हो। पीएम मोदी ने जो केदारनाथ में कहा था उस दिशा में सरकार आगे बढ़ी है और कोशिश है कि उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्य बने।