केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। गुरुवार शाम को भूपेंद्र यादव ने नरेंद्रनगर और टिहरी वन प्रभाग क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों ने वनाग्नि से हुए नुकसान का जायजा लिया।
टिहरी पहुंचे केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री
बता दें केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड में धधक रहे जंगलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नरेंद्रनगर और टिहरी वन प्रभाग क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों और फायर वाचरों से बातचीत की। केंद्रीय ने कहा कि जन सहभागिता से ही जंगलों को बचाया जा सकता है।
जन सहभागिता से ही बचाए जा सकता हैं जंगलों
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जन सहभागिता से ही जंगलों को बचाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। बता दें केंद्रीय मंत्री का ये दौरा वन और पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण है।