Char Dham Yatra : Char Dham Yatra News : केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को घोड़े ने मारी लात, हालत बिगड़ी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Char dham yatra news : केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को घोड़े ने मारी लात, हालत बिगड़ी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को घोड़े ने मारी लात, हालत बिगड़ी

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री को गौरीकुंड के पास घोड़े ने पेट पर जोरदार लात मार दी। घटना की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी सूझबूझ से यात्री की जान बच पाई।

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को घोड़े ने मारी लात

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे दीपक निवासी उत्तर प्रदेश को गौरीकुंड के पास एक घोड़े ने पेट में लात मार दी। जिसके कारण यात्री वहीं पर बेहोश हो गए थे। सूचना पर आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और यात्री को पंपिंग सीपीआर दिया।

तीर्थयात्री की हालत में सुधार

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने घायल श्रद्धालु दीपक को अपने वाहन से उपचार के लिए सोनप्रयाग पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। फिलहाल तीर्थयात्री की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।