Highlight : खाई में गिरी आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार, चार लोग घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

खाई में गिरी आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार, चार लोग घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
Truck rams into event in Sikkim, crushes 20 people, 3 dead
Truck rams into event in Sikkim, crushes 20 people, 3 dead

आदि कैलाश से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की हादसे का शिकार हो गई। कुटी- ज्योलिंगकांग सड़क पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है।

खाई में गिरी आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार

आदि कैलाश यात्रा मार्ग में कुटी- ज्योलिंगकांग सड़क पर आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन को गंभीर चोंटें आई हैं। गंभीर रूप से घायलों को हेली से ऋषिकेश एम्स ले जाया गया है। जबकि एक घायल की हालत ठीक बताई जा रही है।

वाहन को पुलिस व ITBP के जवानों ने निकाला बाहर

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को कुटी से करीब एक किमी आगे आदि कैलाश दर्शन के बाद लौट रहा पर्यटकों का एक वाहन यूके 08ए एक्स 8200 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में कार में सवार रंजू (44), संदीप रोहिला (44), अवनीश कुमार (45) और पूजा सिंह (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस और आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने वाहन को खाई से बाहर निकाला।

घायलों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया एम्स

पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने घायलों को बाहर निकाल कर दूसरे वाहनों से गुंजी पहुंचाया। गुंजी से गंभीर रूप से घायल रंजू, पूजा और अवनीश को हेलीकॉप्टर से एम्स भेजा गया है। जबकि चौथे घायल संदीप को कम चोंटे आई हैं जिस कारण उसे गुंजी से सड़क मार्ग से धारचूला भेजा गया है। 

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।