Big News : घास काटने जंगल गई थी महिला, पहाड़ी से गिरकर मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

घास काटने जंगल गई थी महिला, पहाड़ी से गिरकर मौत

Yogita Bisht
1 Min Read
DEAD BODY NEW

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक महिला घास काटने के लिए जंगल गई थी। पहाड़ी से गिरकर महिला गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला के शव को बाहर निकाल लिया गया है।

महिला की पहाड़ी गिरकर मौत

चमोली जिले के कर्णप्रयाग के बगोली गांव की एक महिला मवेशियों के लिए घास काटने के लिए जंगल गई थी। जहां उसकी पहाड़ी से गिरने के कारण मौत गई। महिला के शव को खाई से निकालकर घर लाया जा चुका है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

महिला कुछ दिन पहले ही देहरादून से लौटी थी गांव

मिली जानकारी के मुताबिक महिला के तीन बेटे हैं। जिसमें से दो बेटे विदेश में रहते हैं जबकि एक बेटा देहरादून में रहता है। महिला कुछ दिन पहले अपने बेटे से मिलने के लिए देहरादून गई थी और हाल ही में वो गांव वापस लौटी थी। शनिवार सुबह हुई घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।