Nainital : Election 2024 : DM ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, कार्मिकों से बात कर बढ़ाया हौसला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Election 2024 : DM ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, कार्मिकों से बात कर बढ़ाया हौसला

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
DM ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, कार्मिकों से बात कर बढ़ाया हौसला

उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

DM ने बढ़ाया कार्मिकों का हौसला

मतदान बूथों का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मतदान कार्मिकों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

EVM की खामियों को किया दूर

शुरुआत में मॉक पोल और वास्तविक पोलिंग के दौरान कई जगह ईवीएम में टेक्निकल दिक्कत आई थी जिनको तत्काल सहायक रिटर्निग अधिकारियों द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से दूर किया गया।

डीएम ने की मतदान करने की अपील

जिलाधिकारी ने कहा फिलहाल पूरे जिले में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान चल रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस लोकतंत्र के पर्व पर ज्यादा से ज्यादा मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।