Big News : Live Election 2024 : पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची महिलाएं, मतदाताओं में खासा उत्साह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Live Election 2024 : पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची महिलाएं, मतदाताओं में खासा उत्साह

Yogita Bisht
1 Min Read
पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची महिलाएं

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। रानीखेत के ताड़ीखेत और चमोली के माणा में महिलाएं अपने पारंपरिक परिदान में वोट देने के लिए पहुंचे।

ताड़ीखेत में महिलाएं पिछौड़ी पहन के पहुंची वोट देने

ताड़ीखेत के बेतलघाट में महिलाएं पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंची। रंगवाली पिछौड़ी और नथ, गुलोबंद, मांगटीका पहनकर महिलाएं मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंची। महिलाओं ने सभी से वोट देने की अपील की है।

ElectionDay

पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने किया मतदान

गढ़वाल मंडल में चमोली जिले में भी महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में वोट देने के लिए पहुंची। महिलाओं ने वोट देकर सभी से अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। महिलाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।

ElectionDay
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।