Big News : दून से सीएम योगी ने चुनावी अभियान को दी धार, कहा- उत्तराखंड से आ रही आवाज जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दून से सीएम योगी ने चुनावी अभियान को दी धार, कहा- उत्तराखंड से आ रही आवाज जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगें

Yogita Bisht
2 Min Read
DEHRADUN

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में रूड़की में जनसभा करने के बाद चुनावी प्रचार को धार देने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ किया।

दून से सीएम योगी ने चुनावी अभियान को दी धार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत का घोषणा पत्र है। कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 85 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि किसी को कोई संदेह नहीं है कि टिहरी से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह चुनाव जीतेंगी।

कांग्रेस की सरकार में लोग भूखे मरते थे

सीएम योगी ने कहा कि गरीबों को पांच सालों तक फ्री राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में लोग भूखे मरते थे। आज 80 करोड़ लोगों को मिल रहा फ्री राशन। पाकिस्तान भीख का कटोरा लिए दुनिया में घूम रहा है। कांग्रेस के समय समय युवा बेरोजगार था लेकिन आज युवाओं के पास रोजगार है।

पहले कहते थे राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं

सीएम योगी ने अयोध्या राम मंदिर की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आस्था के साथ ही कांग्रेस ने आजीविका के साथ और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जनता पांचों सीटों पर कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से एक ही आवाज आ रही है जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगें।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।