Big News : Lok Sabha Election 2024 : अकेली प्रियंका गांधी भाजपा के सभी स्टार प्रचारकों पर भारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Lok Sabha Election 2024 : अकेली प्रियंका गांधी भाजपा के सभी स्टार प्रचारकों पर भारी

Yogita Bisht
2 Min Read
प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव अपने चरण पर हैं आज इसी कर में कांग्रेस की स्टाफ प्रचारक प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में पहुंचकर चुनाव प्रचार को धार देने का काम किया प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड से जुड़े हुए तमाम मुद्दों को लेकर जनता के सामने अपनी बात रखी इसी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रियंका गांधी की रामनगर और रुड़की में हुई चुनावी रैली को सफलतम रैली बताया।

प्रियंका गांधी भाजपा के सभी स्टार प्रचारकों पर भारी

गरिमा दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी स्टार प्रचारक एक तरफ और एक तरफ कांग्रेस की प्रियंका गांधी जो कि सब पर भारी पड़ी है। दसौनी ने कहा कि यही तो फर्क है भारतीय जनता पार्टी में और कांग्रेस में, भारतीय जनता पार्टी के जितने भी स्टार प्रचारक अभी तक आए मुद्दों पर बात किसी ने नहीं की भाजपा के नेताओं ने उत्तराखंड की भोली-भाली जनता को नए सपने नए जुमले देने का हम किया मुद्दों की बात किसी ने नहीं की।

तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को दिखाया आइना

प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के तमाम उन नेताओं को आईना दिखाने का काम किया है जो मुद्दों की नहीं तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है इसलिए लगातार विपक्ष पर हमलावर रहती है। प्रियंका गांधी ने आज अपनी रैली से बेरोजगारी, महंगाई, अंकिता भंडारी, अग्नि वीर योजना, किसानों के उत्पीड़न से लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड के घोटाले पर कड़ा हमला बोला है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।