Big News : सीएम ने फूलदेई की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम ने फूलदेई की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व

Yogita Bisht
1 Min Read
फूलदेई सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समृद्ध लोक परंपरा के प्रतीक एवं उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने सपरिवार लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया।

सीएम ने फूलदेई की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।