Big News : यहां हादसे में भाजपा नेता की मौत, पत्नी और बच्चे घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां हादसे में भाजपा नेता की मौत, पत्नी और बच्चे घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
accident haridwar

धनोरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता की मौत हो गई। जबिक पत्नी और बच्चे घायल हो गए। पत्नी की गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

हादसे में भाजपा नेता की मौत

बुधवार को हरिद्वार के बहादराबाद में धनोरी की ओर जा रहे एक ट्रक और धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में जिलाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और बच्चे घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अपने परिवार सहित कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो

हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने जानकारी दी कि हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि 15 वर्षीय बेटी जया मेक्सवैल बहादराबाद में भर्ती है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।