Big News : चमोली के पीयूष को किया PM ने 'Best Nano Creator Award' से सम्मानित, CM ने दी बधाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चमोली के पीयूष को किया PM ने ‘Best Nano Creator Award’ से सम्मानित, CM ने दी बधाई

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
चमोली के पीयूष पुरोहित को किया PM ने Best Nano Creator अवार्ड से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में कई हस्तियों को ‘नेशनल क्रिएटर अवार्ड’ से सम्मानित किया है। जिसमें उत्तराखंड के चमोली जिले के पियूष पुरोहित भी शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पियूष को शुभकामनाएं दी है। बता दें पियूष समेत देशभर के 23 हस्तियों को पीएम मोदी ने सम्मानित किया है।

सीएम धामी ने दी पियूष पुरोहित को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पियूष को शुभकामनाएं दी है। सीएम धामी ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चमोली जनपद के निवासी पीयूष पुरोहित को “Best Nano Creator Award” से सम्मानित किया जाना हम सभी देवभूमिवासियों के लिए गौरव का क्षण है। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से पीयूष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

किस-किसको मिला बेस्ट क्रिएटर अवार्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों की 23 हस्तियों को आज सम्मानित किया है। जिसमें कथावाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज कैटेगरी और लोक गायिका मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मृणाल डबास को जैविक खेती के साथ यूट्यूबर कामिया जानी को भी सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा यूट्यूबर रणवीरअल्लाहबादिया और RJ रौनक को भी सम्मानित किया गया है। सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अमन गुप्ता को दिया गया है। जबकि बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड पीयूष पुरोहित को मिला है। इसके अलावा पीएम मोदी ने बेस्ट म्यूजिक क्रिएटर अवॉर्ड अरिदमन और बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी अवॉर्ड निश्चय को दिया है।

वहीं कीर्तिका गोविंदसामी को बेस्ट स्टोरीटेलिंग के लिए अवॉर्ड मिला है। तो अंकित को बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जबकि बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी अवॉर्ड नमन देखमुख और बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी अवॉर्ड कविता सिंह को दिया गया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।