Highlight : मसूरी पहुंचे मंत्री प्रसाद नैथानी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मसूरी पहुंचे मंत्री प्रसाद नैथानी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
mantri prashad naithani in mussorie मसूरी पहुंचे मंत्री प्रसाद नैथानी

टिहरी लोकसभा प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी के मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद मंत्री प्रसाद नैथानी ने शहिद स्थल पर जाकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने और हर बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव में पांचो सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्याशी को जीतने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे।

चुनाव के लिए तैयार है कांग्रेस : नैथानी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिहरी लोक सभा प्रभारी मंत्री प्रसाद मैथानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। बहुत जल्द प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और बेरोजगारी, मंहगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसका जवाब जनता उन्हें लोकसभा चुनाव में देगी ….

कार्यकर्ताओ में भरा जोश

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओ में जोश है। इसका असर आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उनके द्वारा टिहरी लोकसभा सीट से दावेदारी पेश की गई है। यदि पार्टी ने उन्हें टिहरी की जनता का सेवा करने का अवसर दिया है तो निश्चित तौर पर वे टिहरी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।