Sports : IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा झटका, स्टार गेंदबाज Mohammed Shami हुए बाहर, ये है वजह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा झटका, स्टार गेंदबाज Mohammed Shami हुए बाहर, ये है वजह

Uma Kothari
2 Min Read
mohammed-shami-RULED OUT-ipl-2024

Mohammed Shami Ruled Out: भारतीय टीम के बेहतरीन तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी IPL 2024 नहीं खेल पाएगे। चोट के चलते उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है। बता दें की वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से स्टार गेंदबाज ने कोई भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में अब वो आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए भी नहीं खेल पाएगे। गुजरात टाइटंस के लिए ये बहुत बड़ा झटका है।

IPL 2024 से बाहर हुए Mohammed Shami

तेज़ गेंदबाज शमी गुजरात टाइटंस के मुख्य गेंदबाज़ हैं। बीते साल आईपीएल 2023 में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। पिछले साल टूर्नामेंट में उन्होंने 17 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उनके नाम दो फोर विकेट हॉल भी है।

Mohammed Shami इस वजह से नही खेलेंगे IPL 2024

खबरों की माने तो बाएं टखने में चोट के कारण शमी इस साल आईपीएल नहीं खेल पाएगे। टखने की चोट के लिए उन्हें सर्जरी करानी होगी जो यूके में की जाएगी।

साल 2022 में गुजरात की टीम ने शमी को 6.25 करोड़ में खरीदा था। टीम के लिए वो एक सफल गेंदबाज के रूप में साबित हुए। इससे पहले वो पंजाब के लिए खेलते थे। बता दें की अब तक शमी ने टोटल 110 आईपीएल मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 26.86 की औसत से 127 विकेट अपने नाम किए।

वर्ल्ड कप 2023 में किया था कमाल

साल 2023 शमी के लिए काफी अच्छा गुजरा। वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने कमाल कर दिया। शमी वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 7 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 10.71 की औसत से 24 विकेट अपने नाम किए

Share This Article