Divya Agarwal Wedding: बिग बॉस ओटीटी फेम दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी कर ली है। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच दोनों 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए।
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो बॉयफ्रेंड संग फेरे लेती दिखाई दे रही हैं। बता दें की बीते कुछ दिनों से कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहे थे। जिसके बाद दोनों बीते दिन एक दूजे के हो गए।

शादी के बंधन में बंधी दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal Wedding)
दिव्या अग्रवाल ने अपने लोग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। शादी में कपल ने मैचिंग आउटफिट्स पहने हुए थे। जहां दिव्या ने पर्पल-पिंक कलर का प्रिंटेड लहंगा पहना हुआ है। तो वहीं दूल्हेराजा अपूर्व ने भी पर्पल कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

दिव्या ने हाथों में चूड़ा और कलीरे भी पहने हुए थे। सिंपल मेकअप लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थी। कपल ने मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई।

18 फरवरी को अभिनेत्री की संगीत सेरेमनी थी। हल्दी में दिव्या ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था। हल्दी की डेकोरेशन चिप्स के पैकेट सेकी गई थी।

तो वहीं मेहंदी पर दिव्या ने येलो और पिंक कलर का शरारा वियर किया था। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सिलैब्स भी दिव्या को बधाई दे रहे हैं।