Chamoli : NTPC के बैराज साइड में दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत में आए लोग, घरों में दुबकने को हुए मजबूर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

NTPC के बैराज साइड में दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत में आए लोग, घरों में दुबकने को हुए मजबूर

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
NTPC के बैराज साइड में दिखाई दिया लेपर्ड

चमोली जिले के तपोवन में उस समय हड़कंप मच गया। जब तपोवन के एनटीपीसी के बैराज साइड में तेंदुए की आवाजाही देखी गई। तेंदुए की आवाजाही के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

NTPC के बैराज साइड में दिखाई दिया तेंदुआ

चमोली जिले के तपोवन में एनटीपीसी के बैराज साइड में लेपर्ड दिखाई देने के बाद से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

दहशत में आए स्थानीय लोग

जानकारी के अनुसार नंदा देवी राष्टीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि तेंदुए को ट्रेस करने के लिए जल्द ही ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे पता लग सके कि लेपर्ड है या स्नो लैपर्ड। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। तेंदुए देखे जाने के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।