Highlight : प्रदेश के सभी कोचों को दिया जाएगा पांच के पंच का लक्ष्य, कॉन्क्लेव का किया जाएगा आयोजन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश के सभी कोचों को दिया जाएगा पांच के पंच का लक्ष्य, कॉन्क्लेव का किया जाएगा आयोजन

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
REKHA ARYA

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलो की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलो की सभी तैयारियां तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। रेखा आर्य ने कहा कि इसी साल अक्टूबर-नवम्बर में राज्य में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। जिसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रहीं हैं।

कोचों को दिया जाएगा पांच के पंच का लक्ष्य

कैबिनेट मंत्री ने कहा बैठक में कोचों को ट्रेनिंग की आवश्यकता, उन्हें स्पोर्ट्स ट्रेनिंग की आवश्यकता, ओपन हाउस डिस्कशन सहित कुल पांच जिम्मेदारी दी गई है। जिसे हमने पांच का पंच के रूप में जिम्मेदारी देने का काम कर रहे हैं। ऐसे हमारे सभी 500 कोचेस हर प्रकार से सशक्त हो जाएं ताकि वह आने वाले खिलाड़ियो को भी सशक्त कर सकें।

कॉन्क्लेव का किया जाएगा आयोजन

रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलो में हम अच्छा प्रदर्शन कर सके इसके लिए सीएम धामी की अध्यक्षता में सभी कोचों को तैयार करने के लिए जल्द ही कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी संभावित तिथि 21 या 22 फरवरी 2024 होगी।

तैयारियां तेज करने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलो का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।ऐसे में सभी खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लेकर आएं इसके लिए अधिकारियों को कोचों को तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए अभी से अधिकारियों को आयोजन से सम्बंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।