Big News : हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड से वसूले जाएंगे 2.44 करोड़, अब तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड से वसूले जाएंगे 2.44 करोड़, अब तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी

Yogita Bisht
2 Min Read
हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड, अब्दुल मलिक,

हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड पर सरकार सख्त एक्शन ले रही है। पुलिस के बाद अब नगर निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक से 2.44 करोड़ रुपए की वसूली की जाएगी। तीन दिन के भीतर ही वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

मलिक को बताया है मुख्य आरोपी

हल्द्वानी हिंसा में मलिक को मुख्य आरोपी बताते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने 2.44 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो उसके खिलाफ विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब्दुल मलिक ने सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की ओर से जारी किए गए इस नोटिस में कहा गया है कि अब्दुल मलिक से निगम के स्वामित्व वाली जमीन से अवैध धार्मिक स्थल हटाने के लिए कबा गया था। लेकिन इसके बावजूद उसने ऐसा नहीं किया। जब निगम की टीम, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम इस अवैध अतिक्रमण को धवस्त कर वापस लट रही थी। तो उन पर मलिक के समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है।

अब तक नहीं हो सका मलिक गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हिंसा के पीछे का मास्टर माइंड अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। हालांकि बीते दिनों अब्दुल मलिक के गिरफ्तार होने की सूचनाएं प्रसारित हुई लेकिन एसएसपी मीणा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि मलिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।