Highlight : लोस चुनाव को लेकर बोली नेहा शर्मा, कहा- महिलाओं की भूमिका रहेगी निर्णायक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लोस चुनाव को लेकर बोली नेहा शर्मा, कहा- महिलाओं की भूमिका रहेगी निर्णायक

Yogita Bisht
4 Min Read
NEHA SHARMA

उत्तराखंड में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी हैं। शक्ति वंदन भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी जहां लगातार कार्यकर्ताओं के साथ में केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर बैठक कर रहे हैं। आम जनता तक पहुंचने का अभियान चला रहे हैं तो वहीं शक्ति वंदन प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कार्यकर्ता और एनजीओ संचालकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ में बैठक करने जा रहे हैं।

शक्ति वंदन के कार्यकर्ता जुटे लोसभ चुनाव की तैयारी में

नेहा शर्मा का कहना है कि शक्ति वंदन के कार्यकर्ता भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। बहुत गंभीरता के साथ में काम कर रहे हैं उनका कहना है कि देश में एक तरफ जहां भाजपा प्रदेश में गांव चलो अभियान चला रही है जिसमें सीएम धामी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं रात्रि प्रवास कर रहे हैं आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके साथ बैठकर कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शक्ति वंदन भी आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।

प्रत्येक मंडल स्तर पर चलाया जाएगा संपर्क अभियान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति वंदन अभियान के तहत एनजीओ, फेडरेशन, स्वयं सहायता समूह, सीआरपी, एफपीओ को भाजपा से जोड़ने के लिए जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें लाभार्थियों के साथ में बैठक की जाएगी। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के साथ में केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में जो योजनाएं चल रही हैं उसको प्रदेश के सीमांत इलाके तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।

योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी महिलाएं

मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए फेडरेशन, वॉलिंटियर्स, सोशल वर्कर, एनजीओ संचालक, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद ली जाएगी। बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है। जबकि मंडल स्तर तक कमेटियों का गठन हो चुका है।

जिले और प्रदेश स्तर पर भी कमेटियों गठित की जा रही है। बूथ स्तर पर भी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं ऐसे में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

शक्ति वंदन के प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा का कहना है कि चुनाव को लेकर जहां भाजपा तैयारी में जुटी है कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वहीं उत्तराखंड में महिलाओं की भागीदारी चुनाव में निर्णायक रही है। ऐसे में उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने का काम करेगी। प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कराएगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।