Nainital : लव जिहाद : पहचान छुपाकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लव जिहाद : पहचान छुपाकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
love jihad

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है। विशेष समुदाय के युवक ने हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म कर युवती का धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया।

पहचान छुपाकर करता था लड़कियों से दोस्ती

मिली जानकारी के अनुसार मुखानी के लालडांठ निवासी नावेद मलिक अपनी पहचान बदलकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। आरोप है कि युवक पहले से ही शादीशुदा था। आरोप है की नावेद अमन बनकर लड़कियों को पहले अपने झांसे में फंसाता था। उसके बाद लड़कियों का शोषण कर उनका धर्म परिवर्तन कराता था।

नशीला दवा खिलाकर किया दुष्कर्म

मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अमन ने हाल ही में गांव की एक युवती को प्यार के झांसे में फंसाकर मुलाकात के लिए अपने घर बुलाया। आरोप है कि उसके बाद उसने युवती को दूध में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी की पत्नी भी थी शामिल

आरोप है कि युवक अब युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। बताया जा रहा है की इस घटना में नावेद की पत्नी भी शामिल है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है की पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। मुखानी थाना क्षेत्र से पूर्व में भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।