Big News : SDRF के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया ध्वज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

SDRF के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया ध्वज

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया ध्वज

उत्तराखंड पुलिस के जवान ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय ध्वज लहराकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। डीजीपी अभिनव कुमार ने सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना कर बधाई दी है।

दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया ध्वज

एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने 29 जनवरी को दक्षिण अमेरिका के समय के अनुसार11:30 बजे दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

DGP अभिनव कुमार ने की सरहाना

डीजीपी अभिनव कुमार ने सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की। देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किए जाने पर शुभकामनाएं देने के साथ ही 10 हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सफल आरोहण के लिए दी शुभकामनाएं

SDRF की पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने भी राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।