Automobiles : Hero Electric 2/3 Wheeler: दुनिया का पहला शिफ्टिंग व्हीकल, कुछ ही मिनटों में बन जाता है थ्री व्हीलर, जानें कब होगा लॉन्च? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Hero Electric 2/3 Wheeler: दुनिया का पहला शिफ्टिंग व्हीकल, कुछ ही मिनटों में बन जाता है थ्री व्हीलर, जानें कब होगा लॉन्च?

Uma Kothari
2 Min Read
hero convertible scooter

Hero Electric Unique Wheeler: टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर हीरो ने इंडियन मार्किट में अपनी नई पेशकश से सभी को हैरान कर दिया। दरअसल हाल ही में हीरो ने नई टू इन वन इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश की है। ये स्कूटर टू और थ्री व्हीलर का एक कॉम्बिनेशन है। जो वैसे तो एक स्कूटर है लेकिन जरुरत पढ़ने पर थ्री व्हीलर भी बन जाता है। इसको आप दोनों ही तरह से यूज कर सकते हो।

कुछ ही मिनटों में बन जाता है थ्री व्हीलर

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की हीरो की ये यूनिक थ्री व्हीलर स्कूटर में बदल जाती है। थ्री व्हीलर से टू व्हीलर में कन्वर्ट होने के लिए इसे लगभग तीन मिनट का टाइम लग रहा है।

हीरो के इस इस यूनिक कन्वर्टिकल व्हीकल का नाम सर्ज है। ये SURGE S32 सीरीज का हिस्सा है। कन्वर्टिकल व्हीकल देश के साथ-साथ दुनिया का भी पहला शिफ्टिंग व्हीकल बन गया है। इसको यूज़र्स व्यक्तिगत और कमर्शियल तरीके से यूज़ कर सकते है।

https://twitter.com/hvgoenka/status/1750841528002699676

Hero Electric 2/3 Wheeler कीमत और लॉन्च डेट

यूनिक टू और थ्री व्हीलर के लिए हीरो की तरफ से फिलहाल अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। कन्वर्टिकल व्हीकल की लॉन्चिंग डेट कब है इसको लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि बताया जा रहा है की जल्द ही ये इंडियन मार्किट में देखी जा सकती है। टू और थ्री व्हीलर की कीमत की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या है इसकी खासियत

यूनिक टू और थ्री व्हीलर जब टू व्हीलर की तरह इस्तेमाल की जाएगी तो ये 3kW की पावर क्षमता के साथ चलेगी। इसमें 3.5kWh के बैटरी पैक मौजूद होगी। तो वहीं स्पीड 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। थ्री व्हीलर के लिए इसमें 11Kwh का बैटरी पैक दिया जाएगा। थ्री व्हीलर में इसकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने वाली है। ये500 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

Share This Article