Entertainment : श्रीराम की भक्ति में लीन दिखे Ravi Kishan, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रिलीज किया नया गाना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

श्रीराम की भक्ति में लीन दिखे Ravi Kishan, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रिलीज किया नया गाना

Uma Kothari
2 Min Read
Ravi-Kishan-Ram-Bhajan-Ayodhya-Ke-Shree-Ram

Ravi Kishan New Song: भारत में चारो तरफ श्री राम के चर्चे है। हर कोई राम की भक्ति में डूबा हुआ दिखाई दे रहा हैं। ऐसे में भोजपुरी स्टार और बीजेपी के सांसद रवि किशन भी राम की भक्ति में लीन नज़र आए। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले भोजपुरी स्टार ने अपना भजन रिलीज़ कर दिया है। उनका ये नया राम भजन काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

रवि किशन का नया गाना हुआ जारी

इस भजन में रवि किशन श्री राम के नारे लगा रहे हैं। गाने के रिलीज़ होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने में रवि किशन भक्ति में झूम रहे हैं। इस गाने को माधव राजपूत ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने को मीनाक्षी द्वारा लिखा गया हैं।

अक्षरा सिंह ने भी गाया राम भजन

रवि किशन से पहले अक्षरा सिंह का भी राम भजन जारी हुआ था। इस गाने को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। श्री राम के इस गाने का नाम ‘राम सबके हैं’ है। ये गाना अक्षरा सिंह ने गाय है। गाने के बोल काफी अच्छे है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू ने भी राम के ऊपर भजन जारी किया है।

Share This Article