Big News : देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
CM

देहरादून में शुक्रवार को राज्य युवा महोत्सव 2024 का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बता दें ये कार्यक्रम नौ जनवरी तक चलेगा।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज

उत्तराखंड की अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सामूहिक लोकगीत, नृत्य, पेंटिंग, फोटोग्राफी, योगाभ्यास की प्रतियोगिताएं होगी। महोत्सव में युवाओं द्वारा स्टाल लगाए गए हैं।

स्टाल का किया निरिक्षण

सीएम धामी ने युवाओं द्वारा लगाए गए सभी स्टाल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य और राजपुर विधायक खजान दास भी मौजूद हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।