Highlight : मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, किशोर की कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, किशोर की कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Yogita Bisht
2 Min Read
khulasa खुलासा

हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र में हुए किशोर की हत्या का खुलासा हो गया है। किशोर की जान मां के अवैध सबंधों के चलते गई। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के किशोर की मां से अवैध संबंध थे। जो कि उन्हीं का रिश्तेदार था।

मां के साथ अवैध संबंधों के चलते गई किशोर की जान

कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हत्या मां के अवैझ संबंधों के चलते गई। सपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय किशोर का शव मिला था। जिसकी पहचान यश उर्फ क्रिश के रूप में हुई थी। उसके सिर में गहरे घाव थे। मामले की जांच में सामने आया कि किशोर की हत्या उसके ही किसी परिचित ने की थी।

शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर कर दी हत्या

पुलिस ने किशोर के एक परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे। जिसका यश हमेशा विरोध करता था। जिस कारण उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 31 जनवरी की रात वो यश को अपने साथ ले गया। फिर उसने उसे खूब शराब पिलाई। इसके बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

सिर पर पत्थरों से वार कर, शव फेंक हो गया फरार

आरोपी ने बताया कि उसने यश की हत्या के बाद इसके सिर पर पत्थरों से कई बार वार किया। इसके बाद उसने उसका शव गंगा किनारे फेंका और वहां से फरार हो गया। किसी को शक ना हो इसलिए अगले दिन खुद ही आरोपी ने शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को इस बारे में जानकारी दी थी। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।