नए साल के पहले दिन ही प्रदेश में रोडवेज समेत केमू बसों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हजारों की संख्या में लोग स्टेशनों पर गाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनका इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।
प्रदेश में रोडवेज समेत केमू बसों की हड़ताल
सोमवार को नए कानून के विरोध में रोडवेज चालकों और केमू बस चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। प्रदेशभर में चालकों द्वारा नए कानून का विरोध किया जा रहा है। नए साल के पहले ही दिन चालकों की हड़ताल के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रामनगर और हल्द्वानी में यात्री परेशान
चालकों की हड़ताल का असर प्रदेश के साथ-साथ रामनगर, हल्द्वानी में देखने को मिल रहा है। जिस कारण हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग स्टेशनों पर अपने गन्तव्य पर जाने के लिए वाहनों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन टैक्सी यूनियन के भी हड़ताल का ऐलान करने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ जाने वाले यात्री खासा परेशान
हल्द्वानी और रामनगर से कुमाऊं को जाने के लिए यात्री रोडवेज और केमू बसों के भरोसे रहते हैं। लेकिन दोनों के द्वारा हड़ताल का ऐलान करने के बाद लोग खासा परेशान हो गए हैं। पहाड़ों पर जाने के लिए स्थानीय लोगों ज्यादातर केमू बसों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हड़ताल के कारण लोग पहाड़ को नहीं जा पा रहे हैं। इसके साथ ही नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों को भी हड़ताल के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।