Big News : Pubg खेलते-खेलते हुआ प्यार, कर्नाटक से भागकर उत्तराखंड आई लड़की, फिर... - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

pubg खेलते-खेलते हुआ प्यार, कर्नाटक से भागकर उत्तराखंड आई लड़की, फिर…

Yogita Bisht
2 Min Read
घर से भागे

सीमा हैदर के जैसे ही एक और मामला उत्तराखंड से सामने आया है। लेकिन इस बार लड़की पाकिस्तान से नहीं बल्कि कर्नाटक से भागकर उत्तराखंड आ गई। लेकिन दोनों को पब्जी खेलते-खेलते ही एक-दूसरे से प्यार हुआ और लड़की अपना घर छोड़कर लड़के के पास आ गई।

pubg खेलते-खेलते हुआ प्यार

उधम सिंह नगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पब्जी गेम खेलते-खेलते एक युवक और युवती को एक-दूसरे से प्यार हो गया। युवती कर्नाटक की रहने वाली है और युवक उत्तराखंड का रहने वाला है। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और युवती अपना घर छोड़कर उत्तराखंड के बाजपुर आ गई।

घर छोड़ कर्नाटक से भागकर उत्तराखंड आई लड़की

युवती के घर से भाग जाने के बारे में परिजनों को कुछ भी पता नहीं था। परिजनों ने कर्नाटक में युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कुछ दिनों बाद पुलिस ने लड़की के फोन नंबर को ट्रेस कर उसकी लोकेशन का पता लगा लिया। कर्नाटक पुलिस युवती के परिजनों के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंची। जिसके बाद युवती की लोकेशन के बारे में पता लगाया गया।

बाजपुर में दोनों ने रचा ली शादी

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस युवक के घर पर पहुंची। जहां पर युवती मौजूद थी। जहां जाने पर पता चला कि युवती ने शादी कर ली है। युवती ने पुलिस को अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके साथ ही परिजनों के साथ जाने से उसने मना कर दिया। पुलिस ने कहा कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं इसलिए उन्हें कुछ नहीं कहा जा सकता। जिसके बाद परिजन और कर्नाटक पुलिस युवती को अपने साथ लिए बिना ही लौट गए।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।