Highlight : अब नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, परिवहन विभाग हुआ सख्त - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अब नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, परिवहन विभाग हुआ सख्त

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
अब नशे में गाड़ी चलने वालों की खैर नहीं, परिवहन विभाग हुआ सख्त

हल्द्वानी में अब नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं। परिवहन विभाग ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है।

नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान

परिवहन विभाग नशे में वाहन चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। जिसके तहत दो दिनों के भीतर 18 लोग ऐसे पाए गए जो नशे में गाड़ी दौड़ा रहे थे। पूरे मामले में परिवहन विभाग ने नशे में वाहन दौड़ने वालों की गाड़ी को सीज करते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाही की है।

परिवहन विभाग चलाए हुए है चेकिंग अभियान

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। अभियान के तहत सात टीमें गठित की गई है। शाम छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है।

इतने लोगों के खिलाफ की कार्रवाही

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि दो दिनों के भीतर 500 से अधिक वाहन चलाने वालों के एल्कोमीटर के माध्यम से चेकिंग की गई है। ऐसे में 18 लोग ऐसे पाए गए जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। नशे में वाहन चलाने वालों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उनके खिलाफ धारा 185 के तहत पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।