Health : Manduwa Benefits: सर्दियों में खुद का रखें ख्याल, खाएं मंडुए की रोटी, फायदे जान हो जाएंगे हैरान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Manduwa Benefits: सर्दियों में खुद का रखें ख्याल, खाएं मंडुए की रोटी, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
mandua barnyard benefits


Manduwa Benefits: सर्दियों के आते ही मौसम के बदलाव के साथ ही खानपान में भी बदलाव की आवश्यकता होती है। सर्दियों में अपने भोजन में गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करते हैं। अगर आप सर्दियों में रोटी के बजाए मंडुए से बनी रोटी का सेवन करते हैं तो आपको एक साथ कई फायदे होंगे।

mandua barnyard benefits

सर्दियों में रोटी के बजाए खाएं मंडुए की रोटी

सर्दियों में अगर आप रोटी की जगह अपनी डाइट में मंडुए या रागी से बनी रोटी को शामिल करते हैं तो आपको एक साथ ढेर सारे फायदे होंगे। मंडुए को देश के कई हिस्सों में रागी के नाम से भी जाना जाता है।

ये किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसकी रोटी के साथ ही हलवा, सूप, उपमा के साथ ही कई व्यंजन बनाए जाते हैं। आजकल इसका इस्तेमाल डोसा, केक, चॉकलेट, बिस्किटस, चिप्स और मोमो बनाने में भी किया जाने लगा है।

मंडुए रागी के फायदे (Benefits of Manduwa)

आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मंडुए के बारे में वर्णन मिलता है। मंडुआ या रागी (Ragi) का पौधा लगभग एक मीटर तक बड़ा होता है। इसके दाने गोलाकार और लाल-भूरे रंग के होते हैं।

मंडुए के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ के कारण इसे साइंस ने भी अब सुपर फूड माना है। इसके सेवन से हमारे शरीर को कई लाभ होते हैं। मंडुए या रागी के बीजों को पीसकर इसका आटा बनाकर इसे इस्तेमाल में लाया जाता है। इसका उपयोग त्वचा की देखभाल, डायबीटिज, मोटापे, गर्भावस्था में किया जाता है।

मंडुए की रोटी के सेवन से होते हैं कई फायदे

मडुवे का आटा आज न केवल भारत के किचन तक सीमित रह गया है बल्कि ये इंटरनेशनल लेवल पर शेफ्स के मेन्यू में भी शामिल हो गया है।

वैसे तो मडुवे का आटा शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। लेकिन, ठंड के मौसम में इसका महत्व और बढ़ जाता है। मंडुए की रोटी कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है। सबसे बड़ी खासियत इसकी ये है कि ये ग्लूटेन फ्री है।

पेट की समस्याएं रहेंगी कोसों दूर

मडुए की रोटी में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो कि वजन कम करमे में मददगार है। इसके साथ ही इसके सेवन से पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज, अपच आदि से भी छुटकारा मिलता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

मंडुए में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है इसलिए मंडुए की रोटी के सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। इसके नियमित सेवन करने से ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान स कम नहीं

डायबिटीज के मरीजों के लिए मंडुआ किसी वरदान से कम नहीं है। डायबिटीज के मरीजों को भूख बहुत कम लगती है ऐसे में अगर वो मंडुए की रोटी खाते हैं तो इन्हें भूख लगती है और ये ग्लूटन फ्री होती है तो उन्हें इसका ज्यादा लाभ मिलता है।

बीपी रहता है कंट्रोल में

मंडुवे की रोटी के सेवन से शरीर में बीपी का लेवल मेंटेन रहता है। इसके साथ ही बच्चों को दूध पिलाने वाली जिन महिलाओं में दूध की कमी होने लगती है उनके लिए मंडुवा बेहद ही गुणकारी माना जाता है। इसके सेवन से महिलाओं में फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, आदि की पूर्ति होती है।

वायरल इंफेक्शन नहीं होता

सर्दियों में मौसम बदलने के कारण छोटे हो या बड़ें या फिर बूढ़े सभी को वायरल इंफेक्शन अपनी चपेट में ले लेता है। सर्दियों के मौसम में लोग इस से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आप रोटी के स्थान पर मंडुए की रोटी का सेवन करते हैं तो जुखाम, सर्दी, गला दर्द, खराश आदि की समस्या नहीं होती है।

Share This Article
सुपरफूड है पहाड़ों का मोटा अनाज मंडुआ, फायदे जान कर हो जाएंगे हैरान