Big News : शादी से वापस लौट रहे थे दो भाई, सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शादी से वापस लौट रहे थे दो भाई, सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Yogita Bisht
2 Min Read
दो भाईयों की मौत (1)

हरिद्वार के रुड़की में शादी से वापस लौट रहे दो भाईयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

सड़क हादसे में चचेरे भाईयों की मौत

हरिद्वार के रुड़की में बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों चचेरे भाई थे जो कि शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी समारोह से वापस लौट रहे थे दोनों

मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गाडोवाली गांव निवासी अली शेर (20) पुत्र इजहार हसन व आलम (24) पुत्र इस्लाम अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद गए थे। रविवार देर शाम वापस लौटते हुए मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाईयों की मौत हो गई।

परिवार में पसरा मातम

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।