Entertainment : Tiger 3 Worldwide Collection: सलमान खान ने दुनियाभर में बिखेरा जलवा, 400 करोड़ के पास पहुंची टाइगर 3 - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Tiger 3 Worldwide Collection: सलमान खान ने दुनियाभर में बिखेरा जलवा, 400 करोड़ के पास पहुंची टाइगर 3

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Tiger 3 Box Office Collection Day 3

Tiger 3 Worldwide Collection: सलमान खान की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में 12 नवंबर रिलीज़ हुई थी। फिल्म को रिलीज़ हुए आठ दिन हो गए है। ऐसे में फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ के आकड़ें के पास पहुंच गई है।

वर्ल्डवाइड टाइगर 3 का शानदार प्रदर्शन

यश राज के बैनर तले बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी धमाका कर रही है। दुनिया भर से दर्शकों का सलमान खान की फिल्म को प्यार मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका, UK आदि अन्य देशों में फिल्म का क्रेज दिखाई दे रहा है।

दुनियाभर में Tiger 3 का कलेक्शन

टाइगर 3 ने शनिवार को वर्ल्डवाइड 357 करोड़ के आस पास का कलेक्शन किया था। जिसके बाद रविवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है। फिल्म ने दुनियाभर में रविवार तक 376 करोड़ के आस पास की कमाई की है। फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

ओवरसीज टाइगर 3 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

ओवरसीज मार्केट में इमरान हाशमी की ये फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। इंडिया में फिल्म की कमाई में मैच की वजह से असर पड़ा है।

लेकिन दुनियाभर में वर्ल्ड कप मैच का असर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं हुआ। संडे फिल्म ने 19 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। फिल्म का ओवरसीज टोटल 96 करोड़ हो गया है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार करेगी।

Share This Article