Haridwar : गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए जहर देकर मारने के आरोप, केस दर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए जहर देकर मारने के आरोप, केस दर्ज

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
jehar dene ka aarop गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर जहर देने का लगाया आरोप

हरिद्वार के मंगलौर की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या के प्रयास के आरोप लगाए हैं। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

घटना मंगलौर क्षेत्र के चंदनपुर गांव की है। एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है। महिला की हालत बिगड़ने पर विवाहिता को मंगलौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया की उन्होंने अपनी बेटी की शादी आठ महीने पहले की थी।

दहेज की मांग पूरी न होने के चलते कई बार कर चुके हैं मारपीट

बेटी के ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग कर रहे थे। जिसके चलते कई बार वो लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। मांगे पूरी न होने पर उन्होंने उनकी गर्भवती बेटी को जहर देकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर मंगलौर के सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया की पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।