Big News : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, IPS अमित सिन्हा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, IPS अमित सिन्हा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
AMIT SINHA

शासन ने उत्तराखंड पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा बदलाव किया है। अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।

IPS अमित सिन्हा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बता दें आईपीएस अमित सिन्हा इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी संभालेंगे। अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी आईपीएस अभिनव कुमार के पास थी।

शासन ने आदेश किया जारी

मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से फिलहाल अभी तक आईपीएस अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।