Big News : करवाचौथ की तैयारियों में जुटी महिलाएं, लग रही मेहंदी, हो रही शॉपिंग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

करवाचौथ की तैयारियों में जुटी महिलाएं, लग रही मेहंदी, हो रही शॉपिंग

Yogita Bisht
2 Min Read
करवा चौथ (1)

बुधवार को इस साल करवाचौथ मनाया जा रहा है। करवाचौथ के लिए महिलाएं तैयारियों में जुट गई हैं। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। जहां एक ओर मेहंदी लगाई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं त्योहार के लिए शॉपिंग करने में जुटी हैं।

बुधवार को मनाया जा रहा इस साल करवाचौथ

करवाचौथ इस साल एक नवंबर को मनाया जा रहा है। करवाचौथ में सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र की कामना करती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे से शुरू हो रही है।

karwachauth

जो एक नवंबर को रात ९:१९ तक चलेगी। एक नवंबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय का समय आठ बजकर 26 मिनट है। तो वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त व्रत के दिन शाम को 5:44 से लेकर 7:02 मिनट तक रहेगा।

karwachauth

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

करवाचौथ की शॉपिंग के लिए महिलाएं बाजार जा रही हैं। जिस कारण बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह से ही देहरादून के पलटन बाजार में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं नए कपड़े, करवा और श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं।

karwachauth

मेहंदी लगवाने के लिए उमड़ी भीड़

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी भीड़ लगी हुई है। महिलाएं फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं।

karwachauth
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।