Big News : पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आया मजदूर, मौके पर ही मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आया मजदूर, मौके पर ही मौत

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY NEW

पिथौरागढ़ में एक मजदूर की बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई। 27 वर्षीय मजदूर की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है।

पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पिथौरागढ़ जिले में मदकोट के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण ग्रिफ के अस्थायी मजदूर की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह कोटाल गांव का रहने वाला मजदूर कवींद्र सिंह कुटाल ग्रिफ की निर्माणाधीन सड़क के काम पर जा रहा था। इसी दौरान गौरी पुल पार करते समय अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से वो गोरी नदी में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

मजदूर की मौत से कस्बे में शोक की दौड़ी लहर

मजदूर की मौत की सूचना से कोटाल गांव के साथ ही मदकोट में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से कुछ ही दूरी से कवींद्र सिंह कुटाल का शव बरामद कर लिया है।

परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। जिसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक कवींद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पति क मौत की खबर के बाद से पत्नी बेसुध पड़ी है। वहीं परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।