Big News : 11 दिन बाद गोवा में राष्ट्रीय खेल, प्रदेश की खेल और खिलाड़ियों की लिस्ट ही नहीं तैयार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

11 दिन बाद गोवा में राष्ट्रीय खेल, प्रदेश की खेल और खिलाड़ियों की लिस्ट ही नहीं तैयार

Yogita Bisht
2 Min Read
37 national games

37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में 11 दिन बाद शुरू होने जा रहे हैं। लेकिन अभी तक प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों की लिस्ट ही तैयार नहीं है। ये हाल तब हैं जब अगले साल उत्तराखंड खुद 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने वाला है।

राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रदेश की नहीं कोई तैयारी

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल 11 दिन बाद 26 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश की इसके लिए कोई तैयारी नहीं हैं। आलम ये है कि इसमें उत्तराखंड से प्रतिभाग करने वाले खेल और खिलाड़ियों की अब तक लिस्ट तक नहीं बन पाई है। ये हाल तब हैं जब प्रदेश अगले साल खुद राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला है।

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की लिस्ट तैयार ना होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले साले उत्तराखंड में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कैसी चल रही है। बता दें कि राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड की रैंकिग 26वीं है। 2022 में गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इसमें राज्य ने एक स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य सहित कुल 18 पदक जीते थे।

गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल खिलाड़ियों के लिए परीक्षा

जहां एक ओर अगले साल प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों से बहुत उम्मीदें हैं तो वहीं इस साल गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए परीक्षा से कम नहीं। इन खेलों से ये तय होगा कि उत्तराखंड का इसमें प्रदर्शन किस तरह का रहेगा और खेल विभाग और खेल एसोसिएशन कितना गंभीर है और कितना तैयार है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।