Kedarnath Dham के गरुड़चट्टी में हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग।

Kedarnath Dham के गरुड़चट्टी में हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, ये बताई जा रही वजह

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
EMERGENCY LANDING केदारनाथ के गरुड़चट्टी में हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ के गरुड़चट्टी से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आ रही है। हालांकि पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया।

Kedarnath Dham के गरुड़चट्टी में हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक ट्रांसभारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर वापस लौट रहा था। तभी पायलट को हेलीकॉप्टर की गरुड़चट्टी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

ये बताई जा रही वजह

बताया जा रहा है मौसम खराब होने के चलते पायलट ने लैंडिंग का फैसला लिया। बता दें हेलीकॉप्टर में उस समय छह यात्री सवार थे। सभी श्रद्धालु Kedarnath Dham के दर्शन कर लौट रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।